धामनोद
नगर के महेश्वर चौराहे पर दिशा सूचक यानी संके तक बोर्ड नहीं लगा होने से अक्सर पर्यटक व धार्मिक स्थल महेश्वर व ओंकारेश्वर की ओर जाने वाले यात्री भटक जाते थे। महेश्वर चौराहे स्थित डिवाइडर पर सीमेंटीकृत संके तक बोर्ड बनाने का कार्य शुरु हो चुका है। इसके बनने के बाद यात्रियों को दिशा सूचना संबंधी सुविधा मिलेगी। इससे वह भटकने से बचेंगे।
पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से यह कार्य कि या होगा। समस्या को लेकर नईदुनिया ने कई बार समाचार प्रकाशित कर विभागों का ध्यान आकर्षित कराया था। गौरतलब है कि पर्यटक स्थल महेश्वर व धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर सहित आसपास के क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को महेश्वर चौराहे पर रुककर लोगों से दिशा संबंधी जानकारी लेनी पड़ती थी। कई बार बाहर से आए यात्री रास्ता भटक जाते थे। ऐसे में लंबी दूरी तय करने के बाद उन्हें लौटना पड़ता था। संके तक के अभाव में लोग विभागों को कोसते नजर आते थे। इस सुविधा के लिए एमपीआरडीसी, एनएचएआई, सड़क परिवहन विभाग, नगर परिषद आदि विभागों से लोग मांग कर चुके थे। नगर परिषद उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चौराहे पर मेरी दुकान है। कई बार यात्री मुझसे महेश्वर, ओंकारेश्वर, मांडू आदि जगह जाने के लिए रास्ता पूछते नजर आते थे। अब संके तक बोर्ड लगने से यात्रियों को सुविधा मिलेगा। व्यापारी हरीश गुप्ता ने बताया कि कई बार लोग मार्ग पर वाहन को रोककर रास्ता पूछते थे। संके तक लगने से मुसाफिरों की बड़ी समस्या समाप्त होगी।
जरुरी था संकेतक बोर्ड
पीडब्ल्यूडी एसडीओ मनोज बटाव ने बताया कि विभाग द्वारा चौराहे पर संके तक बोर्ड बनाने का कार्य कि या जा रहा है। ओरिएंटल पाथवेज टोल के प्रबंधक अशोक गौड़ ने बताया कि एनएचएआई को संके तक बोर्ड के लिए हम दो बार पत्र भेज चुके थे। संके तक बोर्ड अत्यंत जरुरी था। 18डीएचएन02 महेश्वर मार्ग स्थित डिवाइडर पर संके तक बोर्ड स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरु हुआ है।